210 वारंटी पकड़ाए, 9 बदमाशों से 51 चाकू, 3 तस्करों से 8 किलो गांजा जब्त

जबलपुर: शहर से लेकर ग्रामीण अंचल की पुलिस ने पांच घंटे कॉम्बिंग गश्त की। इस दौरान कई वर्षों से फरार 114 गैर म्यादी वारिटयों एवं 64 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए 32 जमानती वारंट भी तामील किए गए है। अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

अवैध शराब कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश देते हुये 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर 34 लीटर कच्ची, 32 पाव देशी/अंग्रेजी शराब जप्त की गयी है। इसी प्रकार चाकू रखकर घूमते हुए 9 आरोपियों को पकड़ा गया‌ जिनके कब्जे से 51 चाकू जप्त किये गये। मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 8 किलो 765 ग्राम गांजा कीमती लगभग साढे चार लाख रूपये का जप्त किया गया है।

Next Post

NEET-UG परिणामों को लेकर छात्रों की शिकायतें, NTA ने कहा- निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार होगी जांच

Sun Jul 19 , 2026
नई दिल्ली: NEET-UG 2026 के परिणाम घोषित होने के बाद देश के कई राज्यों से अभ्यर्थियों ने अपनी OMR शीट और मार्कशीट में अंकों के अंतर को लेकर शिकायतें दर्ज कराई हैं। कुछ छात्रों का दावा है कि उनकी उत्तर पुस्तिका और जारी किए गए परिणाम में बड़ा अंतर दिखाई […]

You May Like