अस्पताल चौराहा से हटाया गया अतिक्रमण

रीवा:शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने और प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है. नगर निगम की टीम ने धोबिया टंकी से अस्पताल चौराहा मार्ग पर सडक़ किनारे किए गए अतिक्रमण हटाए बेतरतीब ढंग से लगे ठेला-गुमटियों को हटवाकर व्यवस्थित कराया गया तथा पार्किंग व्यवस्था सुव्यवस्थित करने के संबंध में कार्यवाही की गई. संजय गांधी अस्पताल के सामने पार्किंग के लिए जगह खाली कराई गई.

मेडिकल कॉलेज के पार्किंग गेट के पास दुकानदारों द्वारा किया गया स्थायी अतिक्रमण भी हटाया गया. अस्पताल चैराहे से अमहिया रोड की ओर सडक़ पटरी पर हुए अतिक्रमण को हटाकर आवागमन के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराया गया. इसके अतिरिक्त, वहीं वार्ड क्रमांक 12 में एसपीएस मॉल के बगल स्थित बैंक्विट होटल द्वारा पार्किंग क्षेत्र में दीवार खड़ी कर किए जा रहे स्थायी अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर निगम की अतिक्रमण टीम मौके पर पहुंची और दीवार हटाने की कार्यवाही की. निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर के मुख्य मार्ग चरणबद्ध ढंग से एक-एक कर अतिक्रमण मुक्त और व्यवस्थित किए जाएंगे.

Next Post

वाहनों की थोक बिक्री ने बनाया जुलाई का रिकॉर्ड

Thu Aug 13 , 2026
नयी दिल्ली, 13 अगस्त (वार्ता) वाहनों की बिक्री में पिछले साल सितंबर में शुरू हुई तेजी अब तक जारी है और थोक बिक्री के मामले में जुलाई महीने का नया रिकॉर्ड बना है। वाहन निर्माता कंपनियों के संगठन सियाम द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई 2026 में घरेलू […]

You May Like