
रीवा। गुढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सिलचट में शनिवार दोपहर तालाब में डूबने से 5 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम सिलचट निवासी रवि केवट की बेटी काजल केवट (5) घर के बाहर खेल रही थी। घर के सामने ही अमहा तालाब स्थित है। खेलते-खेलते बच्ची तालाब के पास पहुंच गई और पैर फिसलने से पानी में गिर गई।
काफी देर तक नजर न आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। तालाब में बच्ची का शव उतराता मिला। परिजन उसे बाहर निकालकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर गुढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
