
भोपाल। टीटी नगर थाना पुलिस ने फरार ढ़ाई हजार रुपये के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ अडीबाजी के मामले दर्ज है. कोर्ट के आदेश के बाद बदमाश को जेल भेज दिया गया.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बदमाश भारत उर्फ बब्बू के अटल पथ रोड पर देखे जाने की
सूचना सोमवार को मिली थी. घेराबंदी कर उसे पकड़ गया और पूछताछा की गई. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भारत उर्फ बब्बू बाथम (26) निवासी अरेरा हिल्स इलाके का बताया. आरोपी ने उसके ऊपर लगे अपराध के आरोपों को भी स्वीकार किया, जिसके बाद उसे मौके पर गिरफ्तार किया गया.
पुलिस उपायुक्त जोन-1 ने आरोपी भारत उर्फ बब्बू बाथम की गिरफ्तारी कराने वाले या सूचना देने वाले को 2500/- रूपये नगद राशि से इनाम की घोषणा पूर्व में की थी. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे केन्द्रीय जेल भेज दिया गया.
