राहुल गांधी 17 जून को कोटा आएंगे

कोटा, 13 जून (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 17 जून को राजस्थान में कोटा के दौरे पर आएंगे और यहां वह नीट पेपर लीक और शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर छात्रों से सीधा संवाद करेंगे।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष राखी गौतम एवं देहात कांग्रेस अध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने बताया कि पुष्कर में आयोजित 10 दिवसीय जिलाध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर के दौरान उन्होंने राहुल गांधी को कोटा आने का निमंत्रण दिया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। श्री गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और छात्र समुदाय में उत्साह का माहौल है।

कांग्रेस के जिला महासचिव डॉ. विजय सोनी ने बताया कि छात्र संवाद कार्यक्रम के लिए चार संभावित स्थान प्रस्तावित किए गए हैं, जिनमें श्रीराम रंगमंच दशहरा मैदान, दानबाड़ी, श्रीनाथपुरम स्टेडियम और नेवा प्लेस कुन्हाड़ी शामिल हैं। अंतिम स्थल का चयन सुरक्षा एजेंसियों, पुलिस प्रशासन और राहुल गांधी की सुरक्षा टीम के साथ विचार-विमर्श के बाद किया जाएगा।

इस बीच अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान की सहप्रभारी पूनम पासवान आज दोपहर कोटा पहुंचीं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम, देहात अध्यक्ष भानूप्रताप सिंह सहित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

 

 

Next Post

अंतरराज्यीय सिंडिकेट के तीन और वांटेड आरोपी गिरफ्तार

Sat Jun 13 , 2026
जावरा। जिले में अवैध मादक पदार्थों और एमडी ड्रग्स के अंतरराज्यीय नेटवर्क को नेस्तनाबूद करने का अभियान तेजी से जारी है। जिला पुलिस कप्तान अमित कुमार के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार के मार्गदर्शन में जिले की विशेष टीमें ड्रग माफियाओं पर लगातार शिकंजा कस रही हैं। इसी […]

You May Like