ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर हुई फायरिंग

ग्वालियर: शराब में कंसेशन न मिलने से नाराज बदमाशों ने शराब की दुकान पर फायरिंग कर दी. घटना से आसपास हड़कंप और भगदड़ मच गई. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक युवक फायरिंग करते नजर आ रहा है. जबकि कुछ डंडे लिए हुए है. गोली चलाने के बाद कार सवार मौके से भाग निकले. इस मामले में पुलिस सबूतों की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है.

घटना सिरोल थाना इलाके में स्थित मुख्य व्यस्त चौराहे की है. इसके आसपास दर्जनों पॉश कॉलोनियां और टाउनशिप स्थित है. घटना के समय भी वहां काफी भीड़भाड़ थी. बताया गया कि कार से कुछ दबंग शराब की दुकान पर पहुंचे और उन्होंने अंग्रेजी शराब लेते हुए रेट में कंसेशन देने को कहा और दादागिरी दिखाते हुए धमकी दी कि उनको रियायत दिए बगैर यहां कोई दूकान नहीं चला सकता.

इसके बाद दूकान पर बैठे कर्मचारियों और कार सवारों के बीच मुंहवाद और गाली गलौज शुरू हो गया.विवाद बढ़ने के बाद एक युवक अपनी कार से पिस्टल और बाकी डंडे निकाल लाए. युवक ने दुकान को टारगेट कर गोलियां दागी. इससे वहां भगदड़ मच गई. लोग जान बचाने इधर उधर दौड़ने लगे. गोली चलाने की यह घटना सीसीटीवी कमरे मे भी कैद हुई है.

Next Post

अपैक्स बैंक भर्ती प्रक्रिया को लेकर लगाए गए आरोप भ्रामक और तथ्यहीन हैं: सारंग

Fri Jan 17 , 2025
भोपाल, 17 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने आज कहा कि अपैक्स बैंक भर्ती प्रक्रिया को लेकर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह से भ्रामक और तथ्यहीन हैं। श्री सारंग ने आज यहां पत्रकारों से चर्चा में कहा कि अपैक्स बैंक में रिक्त पदों पर लिखित परीक्षा […]

You May Like