आतंकी हमले से आहत मुस्लिम युवक ने हिंदू धर्म अपनाया, प्रेमिका से मंदिर में किया विवाह

जबलपुर। रांझी क्षेत्र से एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसमें एक मुस्लिम युवक ने बिना किसी दबाव के अपनी मर्जी से हिंदू धर्म अपनाते हुए हिंदू रीति-रिवाजों से विवाह किया। युवक आन मोहम्मद खान ने पहलगाम, जम्मू-कश्मीर में हुई आतंकी घटना से आहत होकर मुस्लिम धर्म त्याग दिया और राम मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन कर हिंदू धर्म स्वीकार किया। इसके साथ ही उसने अपना नाम ‘संजू’ रख लिया।

संजू और युवती सृष्टि हालदार, दोनों जबलपुर के रांझी क्षेत्र के निवासी हैं। युवक सिलाई मशीन रिपेयरिंग का कार्य करता है जबकि युवती टाइपिंग सीखने के लिए वहीं पास में आती थी। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध की शुरुआत हुई जो पिछले तीन वर्षों से चल रहा था। परिवार की आपत्तियों और सामाजिक विरोध के बावजूद दोनों ने एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा और अंततः विवाह का निर्णय लिया।

संजू और सृष्टि ने पहले एसडीएम के समक्ष पेश होकर कोर्ट मैरिज की, जिसके बाद राम मंदिर में हिंदू परंपरा के अनुसार विवाह संपन्न हुआ। विवाह के समय पुरोहित ने मंत्र उच्चारण के साथ दोनों को गंगाजल पिलाया और सृष्टि की मांग में संजू ने सिंदूर भरा और जयमाला पहनाई, इसके बाद दोनों ने भगवान श्री राम जानकी के सामने पैर पड़ कर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की। इस समारोह में बजरंग दल एवं अन्य हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। साथ ही लड़की के माता-पिता भी विवाह समारोह में मौजूद थे।

Next Post

भिंड में पत्रकारों को पीटे जाने पर हटाए जा सकते हैं एसपी

Sat May 3 , 2025
ग्वालियर। 1 मई को भिंड में चाय पर चर्चा के नाम पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने पत्रकारों के साथ मारपीट की। कार्यक्रम में एसआई गिरीश शर्मा और सत्यबीर सिंह ने संवाद की जगह गालियां दीं और कई पत्रकारों को लात-घूंसे मारे। पीड़ितों में अमरकांत सिंह, शशिकांत गोयल, प्रीतम […]

You May Like