निगाही CHP में श्रमिकों के धरने से झुका NCL प्रबंधन 

सिंगरौली। एनसीएल की निगाही परियोजना के सीएचपी में कार्यरत श्रमिक बुधवार सुबह धरने पर बैठ गए। करीब 100 श्रमिकों ने सीएचपी प्रवेश द्वार पर आवागमन अवरुद्ध कर कामकाज ठप कर दिया। श्रमिकों का आरोप था कि उन्हें केवल 8-10 हजार रुपये मासिक पारिश्रमिक मिलता है, जबकि अन्य स्थानों पर अधिक भुगतान होता है। साथ ही, उन्हें मेडिकल व अन्य सुविधाएं भी नहीं दी जातीं। संविदाकार द्वारा गाली-गलौज, बाउंसरों से मारपीट और अपमानजनक व्यवहार की शिकायतें भी सामने आईं। मामला गर्माता देख नवानगर टीआई कपूर त्रिपाठी पुलिस बल के साथ पहुंचे और एनसीएल प्रबंधन ने श्रमिकों को शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। लगभग पांच घंटे चले इस धरने के बाद श्रमिक शांत हुए। मौके पर एएसआई अरविंद चतुर्वेदी सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

Next Post

अनिल कुमार सिंह बने मप्र शिक्षक संघ के प्रांत संयोजक, शहडोल संभाग में खुशी की लहर

Wed Aug 6 , 2025
अनूपपुर। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह को संघ की प्रांतीय इकाई ने प्रांत संयोजक (जनजातीय कार्य विभाग) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेन्द्र कपूर की सहमति से प्रांताध्यक्ष क्षत्रवीर सिंह राठौड़ और प्रांतीय महामंत्री राकेश गुप्ता द्वारा […]

You May Like