
भोपाल। रूहयत-ए-हिलाल कमेटी भोपाल की बैठक 24 अगस्त 2025 को ताजुल मसाजिद में शहर काज़ी सैय्यद मुश्ताक अली नदवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में चांद देखे जाने की पुष्टि की गई। शहर काज़ी नदवी ने जानकारी दी कि माहे रबीउल अव्वल का चांद 24 अगस्त को नजर आया है। इस आधार पर 25 अगस्त 2025 से रबीउल अव्वल माह की पहली तारीख मानी जाएगी। इस्लामी कैलेंडर के अनुसार 12 रबीउल अव्वल यानी ईद-ए-मिलादुन्नबी 6 सितम्बर 2025 को मनाई जाएगी।
