दिल्ली पर्यटन 23 और 24 अगस्त 2025 को दिल्ली हाट, जनकपुरी में मानसून मेले का आयोजन 

दिल्ली पर्यटन 23 और 24 अगस्त 2025 को दिल्ली हाट, जनकपुरी में मानसून मेले का आयोजन कर रहा है। इस उत्सव के दौरान निम्नलिखित गतिविधियाँ प्रस्तावित हैं:

खाद्य, वस्त्र, आभूषण, हस्तशिल्प आदि के स्टॉल।

उर्दू अकादमी, साहित्य कला परिषद, दिल्ली द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम/कव्वाली आदि प्रस्तुत किए जाएँगे। नुक्कड़ नाटक, दैनिक मनोरंजक गतिविधियाँ, बच्चों के लिए मनोरंजक राइड्स भी आयोजित की जाएँगी।

इस आयोजन के दौरान जादू के शो, हास्य शो, संगीत और गायन आदि का भी आयोजन किया जाएगा।

बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी और विजेताओं को प्रथम पुरस्कार – ₹2000/-, द्वितीय पुरस्कार – ₹1500/-, तृतीय पुरस्कार – 1000/-, 3 सांत्वना पुरस्कार, प्रत्येक 500 रुपये का नकद पुरस्कार दिए जाएँगे:

कार्यक्रम का समय सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक रहेगा।

Next Post

कमलनाथ: सिंधिया को लगता था दिग्विजय चला रहे सरकार, इसलिए गिरी 2020 में कांग्रेस सरकार

Sun Aug 24 , 2025
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वर्ष 2020 में उनकी कांग्रेस सरकार गिरने को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि उस समय ज्योतिरादित्य सिंधिया न केवल अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से व्यथित थे, बल्कि उन्हें यह भी लगता था कि […]

You May Like