
जबलपुर। ग्वारीघाट थाना अंतर्गत भटोली रेलवे लाइन के समीप एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी अनुसार महेंद्र उर्फ छोटू साहू निवासी सिलुआ देवरी, घर से बिना किसी को कुछ बताए निकला था। जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। भटोली रेलवे लाइन के पास उसका शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्वारीघाट थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल मर्ग कायम कर पुलिस घटनास्थल के आसपास के साक्ष्यों और कॉल डिटेल्स के आधार पर मामले की तफ्तीश कर रही है।
