देश के बंटवारे पर कांग्रेस का सच आया सामने आया : भाजपा

नयी दिल्ली, 16 अगस्त (वार्ता) देश के विभाजन पर राष्ट्रीय शिक्षा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा प्रकाशित ‘विभाजन के दोषी’ शीर्षक मॉडयूल पर शनिवार को कांग्रेस के हमले के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पलटवार करते हुए कि पाठ्यपुस्तकों में बदलाव कर कांग्रेस का सच सामने रखने का काम किया गया है।

भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने इतिहास की पुस्तक संबंधी एनसीईआरटी के इस माड्यूल पर कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा के बयान पर प्रतिक्रया देते हुए कहा, ‘एनसीईआरटी ने पाठ्यपुस्तकों में कुछ बदलाव किए हैं और विभाजन का सच जोड़ा गया है। ‘राहुल-जिन्ना’ पार्टी सच सामने आने से बहुत परेशान है। ’

इससे पहले शनिवार की सुबह कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने राष्ट्रीय शिक्षा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा प्रकाशित ‘विभाजन के दोषी’ शीर्षक मॉडयूल पर सवाल उठाते हुए देश के बंटवारे के लिए हिंदू महासभा और मुस्लिम लीग की ‘जुगलबंदी’ को जिम्मेदार ठहराया था और इतिहास का सबसे बड़ा खलनायक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) को बताया था।

पलटवार करते हुए भाजपा के श्री भाटिया ने कहा, “ राहुल गांधी और मोहम्मद अली जिन्ना की सोच एक जैसी है… भारत का विभाजन धर्म के आधार पर हुआ था और जिन्ना की तुष्टिकरण की ज़हरीली सोच आज श्री गांधी और कांग्रेस पार्टी में देखी जा सकती है। कांग्रेस पार्टी यह भी कहती है कि आरक्षण धर्म के आधार पर होना चाहिए, जो जिन्ना ने भी कहा था… कांग्रेस पार्टी यह भी कहती है कि देश में शरिया कानून लागू होना चाहिए। भाजपा प्रवक्ता ने कहा, एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम के इस बदलाव से आने वाली पीढ़ियों को विभाजन का सच पता चलना चाहिए। ’

 

 

Next Post

19 साल बाद रूपा नदी में आई बाढ़, कार और दुकान बहा ले गई

Sat Aug 16 , 2025
बड़वानी। जिले में शुक्रवार और शनिवार की रात को अचानक हुई तेज बारिश ने हालात बिगाड़ दिए। बरसों से शांत बह रही रूपा नदी ने इस बार अपना रौद्र रूप दिखाया। बताया जा रहा है कि करीब 19 साल बाद नदी में इतना अधिक पानी आया है कि आसपास के […]

You May Like