19 साल बाद रूपा नदी में आई बाढ़, कार और दुकान बहा ले गई

बड़वानी। जिले में शुक्रवार और शनिवार की रात को अचानक हुई तेज बारिश ने हालात बिगाड़ दिए। बरसों से शांत बह रही रूपा नदी ने इस बार अपना रौद्र रूप दिखाया। बताया जा रहा है कि करीब 19 साल बाद नदी में इतना अधिक पानी आया है कि आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रात के समय नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा और देखते ही देखते पानी किनारे बनी एक दुकान और पास खड़ी एक कार को अपने साथ बहा ले गया। घटना से स्थानीय लोग दहशत में आ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार देर रात से ही बारिश का दौर शुरू हो गया था, जो शनिवार तड़के भी वैसा ही जारी रहा। इस दौरान रूपा नदी के ऊपरी इलाकों से पानी का बहाव तेज हो गया। नदी उफान पर आने से दुकानदार को अपना सामान तक समेटने का मौका नहीं मिला। वहीं, कार बह जाने की घटना ने लोगों को और भी चौकन्ना कर दिया।

प्रशासन ने तत्काल राहत और बचाव दल को मौके पर भेजा। नगर पालिका और पुलिस की टीम ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। आसपास के निचले क्षेत्रों में रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि 2006 के बाद पहली बार नदी में इस तरह का उफान देखा गया है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन दुकान और कम से कम तीन कार बहने का अनुमान हैं। जिससे हजारों रुपए का नुकसान हुआ है।

Next Post

‘गोविंदा आला रे’ की गूंज के साथ पूरा देश हुआ कृष्णमय

Sat Aug 16 , 2025
नयी दिल्ली 16 अगस्त (वार्ता) भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर ‘कृष्ण जन्माष्टमी’ का पर्व शनिवार को मथुरा और वृंदावन के साथ साथ पूरे देश में पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर देशवासियों को शुभकामनाएं […]

You May Like