स्वदेशी मेलों का आयोजन 27 एवं 28 सितम्बर को

नयी दिल्ली 26 सितम्बर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को लेकर दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सभी जिलों में 27 और 28 सितंबर को स्वदेशी मेरे का आयोजन करेगी।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि गत 10 वर्ष से श्री मोदी ने भारत में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने को प्रोत्साहन दिया है और “वोकल फार लोकल” का नारा दिया है। प्रधानमंत्री के इसी नारे को आगे बढ़ाते हुए सेवा पखवाड़े के संयोजक श्री विष्णु मित्तल के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा के सभी जिला संगठन अपने अपने कार्य क्षेत्र में “स्वदेशी मेले” का आयोजन करेंगे।

श्री मित्तल ने बताया है कि 27 एवं 28 सितम्बर को सभी जिलों में “स्वदेशी मेले आयोजित होंगे।

Next Post

डीजीपी मकवाना ने किया पुलिस गरबा महोत्सव का शुभारंभ

Fri Sep 26 , 2025
भोपाल। नवरात्रि पर्व के मौके पर मप्र पुलिस वेल्फेयर सोसाइटी के तत्वावधान में शुक्रवार को गरबा महोत्सव का आयोजन शुरू किया गया. डीआरपी लाइन नेहरू नगर स्थित परेड ग्राउंड में माँ जगदंबे की आरती के साथ गरबा शुरू हुआ. दो दिवसीय महोत्सव शनिवार तक चलेगा. इस अवसर पर डीजीपी कैलाश […]

You May Like

मनोरंजन