प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को वर्चुअली किया संबोधित

*युवा अपनी पूरी शक्ति और सामर्थ्य के साथ देश को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाएँ – सिंधिया*

ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रोजगार मेले के अवसर पर वर्चुअली युवाओं को संबोधित किया। ग्वालियर में कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित रोजगार मेले के अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं युवक-युवतियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उदबोधन को सुना और उससे प्रेरणा ली। केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस अवसर पर कहा कि हमारा देश सम्पूर्ण विश्व में सबसे ज्यादा युवा आबादी वाला देश है। युवा अपनी क्षमता और सामर्थ्य से देश के विकास में अपना योगदान दें। सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं के सपनों को पंख देने का कार्य किया जा रहा है। केन्द्रीय रोजगार मेले में 368 युवक-युवतियों को केन्द्रीय विभागों में नियुक्त के नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

Next Post

चितरंगी में 4 गोल्ड एवं 1 आयरन ब्लॉक मंजूर

Sat Apr 26 , 2025
सिंगरौली। जिले के चितरंगी ब्लॉक के बनांचल की धरती अब सोना और आयरन उगलेगी। इसके लिए 4 गोल्ड एवं 1 आयरन ब्लॉक आवंटित कर दिये गये हैं। जहां कुछ महीनों बाद खनिज का उत्पादन कार्य भी शुरू होने का अनुमान लगाया जा रहा है। गौरतलब है कि जिले की धरती […]

You May Like