दमोह: जिले के पथरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सजिया हार बांसाकला के समीप घर के सामने बने कुएं में 2 साल की मासूम के साथ मां की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने पर पथरिया पुलिस जांच में जुटी हुईहै.घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीओपी पथरिया प्रिया सिंघी, तहसीलदार दीपमाला सिंह, सब इंस्पेक्टर संतोष सिंह के अलावा पुलिस बल ने पहुंचकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि मृतिका सीमा पति स्व. नेहाल पटेल और 2 वर्ष की मासूम अंशु की कुएं में लाश मिलने से पुलिस जांच में जुटी हुई है. पुलिस ने फिलहाल दोनों शव को कुएं से बाहर निकाल कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कार्रवाई की है. बता दे की 2 दिन पूर्व पति की बीमारी के चलते मौत भी हो गई थी. उनके परिवार में पिता भी पुलिस में बताए गए।
