विकसित भारत@2047 पर राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, रोजगार आधारित शिक्षा पर मंथन

भोपाल: राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में आज भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में विकसित भारत@2047 एवं रोजगार आधारित शिक्षा विषयक एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ।कार्यशाला में आईयूएसी, नई दिल्ली के निदेशक डॉ. ए.सी. पांडे मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम के विभिन्न तकनीकी सत्रों में अभियांत्रिकी, जीवन-विज्ञान, कौशल विकास, रोजगार तथा सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा गहन विमर्श किया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने परिसरों में कार्यशाला का सीधा प्रसारण दिखाएँ और विद्यार्थियों, शिक्षकों व कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षा प्रणाली को रोजगारोन्मुख बनाते हुए विकसित भारत@2047 के लक्ष्य की दिशा में ठोस पहल करना है। इस अवसर पर नीति-निर्माताओं, शिक्षाविदों और छात्रों के बीच संवाद की महत्वपूर्ण शुरुआत हुई, जो भविष्य के लिए शिक्षा के स्वरूप को नया आयाम देने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकती है।

Next Post

ट्रक पलटा,हादसा टला

Wed Jul 23 , 2025
हथनोरी: कन्नौद विकासखंड के गांव हतनोरी में नर्मदा लाइन बिछाने वाली एल टी कंपनी का ट्रक असंतुलित होकर पलट गया इस पर रखा बाद पाइप लुढ़क कर समीप के रहवासी मकान के नजदीक पहुंच गया। थोड़ा सा और आगे बढ़ता तो टपरी में रहने वाले चार लोगों की जान माल […]

You May Like