माड़ा तहसील के पटवारी के कार्य को लेकर ग्रामीण ने कलेक्टर से की जांच की मांग

सिंगरौली: जिले की माड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम सिंगाही में पदस्थ पटवारी के कार्य को लेकर एक ग्रामीण द्वारा प्रशासन से जांच की मांग की गई है। ग्राम सिंगाही निवासी सत्यदेव चौबे ने कलेक्टर को लिखित आवेदन सौंपकर पटवारी द्वारा किए गए कार्यों की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है।आवेदन में उल्लेख किया गया है कि सत्यदेव चौबे खसरा नंबर 241/1/3 रकबा 0.0200 हेक्टेयर भूमि के स्वामी हैं। भूमि की तरमीम के लिए उन्होंने न्यायालय तहसीलदार, माड़ा में आवेदन प्रस्तुत किया था, जहां से संबंधित हल्का पटवारी को आवश्यक निर्देश जारी किए गए थे।

आवेदक के अनुसार तरमीम की प्रक्रिया के दौरान प्रस्तुत किए गए प्रतिवेदन में उनकी भूमि को सहखाते की श्रेणी में दर्शाया गया, जबकि उनका कहना है कि भूमि पृथक स्वामित्व की है। इस प्रतिवेदन के आधार पर उनका धारा 25 का आवेदन निरस्त हो गया।ग्रामीण ने अपने आवेदन में मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट करने और आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Next Post

जो रूट का शतक, इंग्लैंड ने 384 के स्कोर बाद, ऑस्ट्रेलिया 166/2

Mon Jan 5 , 2026
सिडनी, 05 जनवरी (वार्ता) जो रूट (160) की शतकीय और हैरी ब्रूक (84) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत ने इंग्लैंड ने एशेज के पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन 384 का स्कोर खड़ा करने के बाद स्टंप्स के समय तक ऑस्ट्रेलिया के 166 रन पर दो विकेट झटक लिये। आज यहां […]

You May Like