तेज रफ्तार सिटी बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक घायल

इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सुबह तेज रफ्तार सिटी बस ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे युवक घायल हो गया.पालदा स्थित बीएसएनएल ऑफिस के पास रहने वाले 22 वर्षीय सुंदरलाल चोइथराम मंडी चौराहे से गुजर रहे थे, तभी पीछे से आई सिटी बस नम्बर एमपी 09 एफए 9240 ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी.

हादसे में सुंदरलाल सड़क पर गिर पड़े और उनके घुटनों व दाहिनी कोहनी में चोट आई. मौके पर लोगों ने उन्हें संभाला और पुलिस को सूचना दी. राजेंद्र नगर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ तेजगति और लापरवाही से वाहन चलाने सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है.

Next Post

उपराष्ट्रपति चुनाव: NDA कैंडिडेट का आज होगा ऐलान, पीएम मोदी और नड्डा करेंगे चयन

Tue Aug 12 , 2025
आज शाम होगी बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक, वरिष्ठ नेताओं के नामों पर हो रहा है विचार। नई दिल्ली, 12 अगस्त : उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए आज NDA अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा […]

You May Like