
अकरा। विदेश मंत्री एस. जयशंकर की घाना यात्रा के दौरान भारत और घाना ने दो MoU पर हस्ताक्षर किए। पहला समझौता जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया और यूनिवर्सिटी ऑफ घाना के बीच एकेडमिक रिसर्च और क्षमता निर्माण को लेकर है, दूसरा ICAR और घाना के CSIR-क्रॉप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट के बीच कृषि रिसर्च और शिक्षा के क्षेत्र में है।
जयशंकर ने घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा और विदेश मंत्री सैम अबलाकवा से मुलाकात कर व्यापार, फार्मा, रक्षा और टेक्नोलॉजी में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। उन्होंने कहा दोनों देश ग्लोबल साउथ के साझेदार के रूप में साउथ-साउथ सहयोग को आगे बढ़ाएंगे।
विदेश मंत्री 6 से 10 अक्टूबर तक घाना, कोटे डी आइवर और इथियोपिया के दौरे पर हैं।
