इंदौर: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इंदौर में छह घंटे रहेंगे. इस दौरान वे कार्यक्रम स्थादप पर करीब दो घंटे छात्रों के साथ चर्चा करने में बिताएंगे.राहुल गांधी 19 सितंबर को छात्रों की गूंज अभियान के तहत इंदौर आ रहे हैं. इस दौरान वे 6 घंटे शहर में रहेंगे. शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि राहुल गांधी 19 सितंबर को दिल्ली से दोपहर 2 बजे इंदौर आएंगे. एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर रेडिसन होटल जाएंगे. रेडिसन होटल में कुछ विशिष्ट लोगों से मुलाकात करेंगे.
राहुल गांधी रेडिसन होटल से शाम 5.30 बजे कार्यक्रम स्थल रीजनल पार्क मैदान पर छात्रों से चर्चा कार्यक्रम में पहुंचेंगे. इसके बाद 6 से रात 8 बजे तक छात्रों से शिक्षा समस्या पर चर्चा और सुझाव मांगेंगे. रात 8.15 बजे राहुल गांधी कार्यक्रम स्थल से एयरपोर्ट से रात 9 बजे दिल्ली रवाना हो जाएंगे. राहुल गांधी के आगमन को लेकर कल दिनभर बैठकों का दौर चलेगा. बैठक में प्रदेश और देश से इंदौर आ रहे नेताओं केके विभिन्न तरह की जिम्मेदारियां देने का निर्णय होगा. चूंकि कार्यक्रम स्थल पर नेताओं की इंट्री नहीं होने से नेताओं को एयरपोर्ट या फिर रेडिसन होटल में मुलाकात करेंगे.
40-40 नेताओं को आने जाने में मिलने की अनुमति
राहुल गांधी के 19 सितंबर को आगमन पर प्रशासन ने आगमन पर 40 और जाते वक्त 40 नेताओं केजे स्वागत और मिलने की अनुमति दी है. इसके अलावा सभी वरिष्ठ नेताओं से होटल में मुलाकात की संभावना है.
प्रशासन ने फिर डाला अड़ंगा
शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि राहुल गांधी के आने जाने वाले रास्ते को लेकर स्थानीय प्रशासन फिर से अड़ंगे डाल रहा है और राहुल गांधी को रोक रहा हैं. रेडिसन से सीधे एबी रोड से रीजनल पार्क का रास्ता है, लेकिन प्रशासन बीजेपी सरकार के दबाव में बेवजह ही सुपर कॉरिडोर और शहर के बाहर से ले जाने पर अड़ा है. चौकसे ने कहा है कि राहुल गांधी को शहर में एबी रोड से ही ले जाया जाएगा.
सी 21 माल के बाहर आतिशबाजी की
आज राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर कांग्रेसियों ने विधानसभा दो के सी 21 माल के बाहर आतिशबाजी की ओर छात्रों से राहुल गांधी के कार्यक्रम का पंजीयन कर भाग लेने का आग्रह किया। आतिशबाजी के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट भाटिया, राजा चौकसे, बादशाह मिमरोट सहित विधानसभा दो के ब्लॉक और वार्ड अध्यक्ष मौजूद थे।
