
सिरोंज। सिरोंज-भोपाल रोड पर ग्राम भन्नाखेड़ा के समीप चलती बस के पहिये के पास अचानक आग लग गई. गनीमत यह रही कि इसकी जानकारी मिलने पर तत्काल बस से यात्री को उतरकर बस को खाली करा लिया गया. और आग पर तत्काल काबू पाया लिया गया. जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया.
बस सिरोंज से भोपाल की ओर जा रही थी. जिसमें कई यात्री सवार थे. जब बस सिरोंज-भोपाल रोड
पर ग्राम भन्नाखेड़ा के समीप पहुंची. इस दौरान बस के पहिये के पास में अचानक आग लग गई. इस दौरान बस से धुआं उठता देख तत्काल बस में से यात्रियों को बाहर उतारकर बस को खाली कराया गया. तथा आग पर काबू पाया गया. जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया. जिसके बाद एक अन्य बस के माध्यम से यात्रियों को रवाना किये जाने की जानकारी मिली है. यातायात प्रभारी सूबेदार रीतेश बाघेला ने बताया कि सिरोंज भोपाल रोड पर बस के पहिये के पास आग लगने की घटना की सूचना मिली है. उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा क्षेत्र में वाहनों की जांच हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है. वही वाहनों में कमी मिलने पर कार्यवाही भी की जा रही है.
उन्होंने बताया कि यात्री वाहनों में सुरक्षा मानको की भी जांच की जा रही है. यात्री वाहनों में सुरक्षा उपकरण, मेडिकल बॉक्स, इमरजेंसी विंडो आदि की भी जांच की जा रही है. वाहन चालकों को तेज गति से वाहन ना चलाने की भी हिदायत दी जा रही है. गौरतलब है कि क्षेत्र में इन दिनों आये दिन वाहन दुर्घटनाएं घटित हो रही है. जिनमें कई बार लोगों की जान भी जा रही है. बीते दिनों भी सिरोंज भोपाल रोड पर एक वाहन दुर्घटना हुई थी. जबकि आसपास के अन्य रोड़ पर भी आये दिन वाहन घटनायें हो रही है.
