
आज शाम होगी बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक, वरिष्ठ नेताओं के नामों पर हो रहा है विचार।
नई दिल्ली, 12 अगस्त : उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए आज NDA अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज शाम होने वाली संसदीय बोर्ड की बैठक में उम्मीदवार के नाम पर अंतिम मुहर लगाएंगे। इस पद के लिए कई वरिष्ठ नेताओं के नाम पर विचार किया जा रहा है।
संसदीय बोर्ड की बैठक में उम्मीदवार का चयन होने के बाद आज ही शाम तक नाम की घोषणा कर दी जाएगी। NDA की तरफ से उम्मीदवार के लिए जिस भी नेता का नाम तय होगा, वह आज ही नामांकन पत्र दाखिल कर सकता है। इस चुनाव में NDA का उम्मीदवार जीत की मजबूत स्थिति में है, क्योंकि उनके पास लोकसभा और राज्यसभा में पर्याप्त संख्या बल है।
