कांग्रेस का बोरी वाला बयान महिला विरोधी मानसिकता का प्रतीक

भोपाल: प्रदेश भाजपा की प्रवक्ता नेहा बग्गा ने उमंग सिंघार द्वारा लाडली बहनों को लेकर दिए गए बोरी में भर देंगे जैसे बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह बयान कांग्रेस की वही गंदी और मुगलिया मानसिकता को दर्शाता है, जिसमें महिलाएं इंसान नहीं, बल्कि स्वार्थ की कठपुतली समझी जाती हैं। नेहा बग्गा ने इसे महिला विरोधी, अपमानजनक और ज़हरीला बताते हुए कहा कि कांग्रेस की सोच अब सिर्फ सड़ी नहीं, बल्कि सड़ांध मार रही है।

उन्होंने कहा कि लाडली बहनें इस अपमानजनक मानसिकता को कभी स्वीकार नहीं करेंगी और आने वाले समय में कांग्रेस को इसका करारा जवाब देंगी। बग्गा ने कांग्रेस नेतृत्व से माफी की मांग की है और कहा कि यह बयान जनता के बीच कांग्रेस की असली सोच को उजागर करता है।

Next Post

रायसेन को सौगात: नाला निर्माण के लिए राशि स्वीकृत,टेंडर भी जारी

Sat Aug 23 , 2025
रायसेन:अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित भोपाल संभाग की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में स्थानीय विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा प्रस्ताव रखा गया कि गोपालपुर से जिला जेल पठारी मार्ग तक स्वीकृत रोड से शेष बची राशि 2 करोड़ 80 लाख रुपये से शहर में […]

You May Like