लव जिहाद केस: कादरी को नेपाल नहीं ले जाएगी पुलिस, कोर्ट में होगी पेशी

इंदौर:लव जिहाद फंडिंग मामले में गिरफ्तार पार्षद अनवर कादरी को आज पुलिस अदालत में पेश करेगी. कादरी ने पूछताछ में मोबाइल और सिम नेपाल में तोड़कर फेंकने की बात कबूली थी. पहले पुलिस इन्हें बरामद करने और होटल में रुकने की तस्दीक के लिए उसे नेपाल ले जाने वाली थी, लेकिन वहां के बिगड़े हालात को देखते हुए यह योजना टाल दी गई.

बाणगंगा क्षेत्र के दो युवकों को हिंदू लड़कियों से शादी कराने के लिए आर्थिक मदद देने के आरोप में कादरी को आरोपी बनाया था. उस पर बीस हजार रुपए का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से फरार था.

जांच में सामने आया कि कादरी नेपाल के काठमांडू स्थित शालीमारबाग होटल में रुका था, जहां करेंसी ट्रांसफर होती है. होटल का बिल उसकी बेटी ने चुकाया था, जिसकी पुष्टि भी पुलिस ने कर ली है, वहीं, सिम कार्ड बरामद न होने पर नागपुर से इसका सत्यापन कराया है. नकद फंडिंग की पुष्टि भी पुलिस ने कर ली है, हालांकि, कोर्ट में मोबाइल और सिम बरामदगी न होने से आरोपी को लाभ मिलने की संभावना जताई जा रही है.

Next Post

नेपाल से फ्रांस तक फैली असंतोष की ज्वाला

Sat Sep 13 , 2025
नेपाल और फ्रांस ! दो भौगोलिक रूप से दूरस्थ और सांस्कृतिक रूप से भिन्न देश, लेकिन दोनों की सडक़ों पर इस समय एक समान दृश्य है, असंतोष, आक्रोश और हिंसा. एक ओर नेपाल का राजनीतिक संकट अंतरिम व्यवस्था की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है, तो दूसरी ओर फ्रांस की […]

You May Like