
सीधी।हरियाली तीज महोत्सव वैश्य महासम्मेलन महिला जिला इकाई द्वारा श्रावण मास में पूजा पार्क गणेश मंदिर में बड़े धूमधाम से मनाया गया। हरे परिधान में महिलाओं ने सावन गीतों पर नृत्य भी किया।उमंग सौंदर्य और प्रेम का यह उत्सव शिव पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष में मनाया जाता है। हरियाली होने के कारण इसे हरियाली तीज कहते हैं। सावन में जब संपूर्ण प्रकृति हरि ओढ़नी से अच्छादित होती है उस अवसर पर महिलाओं के मन मयूर नृत्य करने लगते हैं वृक्ष की शाखों में झूले पड़ जाते हैं। कार्यक्रम में लोकगीत कजरी गीत के साथ फिल्मी धुन में आनंद मनती रही। सुरीले गीतों से पूजा पार्क गूंजाय मान रहा इस दौरान महिला पदाधिकारी ने वृक्षारोपण भी किया। महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती जगदंबा सोनी ने कहा हरियाली तीज सांस्कृतिक परंपराओं और लोक सांस्कृतिक की अमूल धरोहर है। महिलाओं बहूओ बेटियों और बहनों का त्यौहार है। सभी प्रकार के भेदभाव को मिटाकर आपसी मिलन प्रेम व पूरे परिवार समाज के साझे त्यौहार के तौर पर तीज अपनी अहम भूमिका निभाता है। वैश्य महासम्मेलन महिला जिला इकाई की पदाधिकारीयों, सदस्यों ने बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम किए । महिलाओं की हरी साड़ियो से गुलजार रहा पूजा पार्क।
