ऑपरेशन कर निकाली 2 किलो वजनी गठान

आष्टा. सिविल अस्पताल में चिकित्सकों ने एक महिला के अंडाशय में बनी विशाल गठान का ऑपरेशन कर अंडाशय से लगभग 2 किलो की गठान निकाली गई. जानकारी के अनुसार ग्राम रोलाखेड़ी निवासी 48 वर्षीय लीलाबाई पति लालजीराम उम्र 48 वर्ष पेट में तकलीफ होने के कारण सिविल अस्पताल पहुंची थीं. जांच के दौरान उनके अंडाशय में बड़ी गठान होने की जानकारी सामने आई. विशेषज्ञ डॉ. भूपेन्द्र परमार ने मरीज की स्थिति को देखते हुए लेपरोटॉमी करने का निर्णय लिया. 10 अक्टूबर को मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित माथुर के नेतृत्व में ऑपरेशन किया गया. इस दौरान शल्य क्रिया विशेषज्ञ डॉ. भूपेन्द्र परमार, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. जयदीप सिंह सिसोदिया, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. माधवी राय, ओटी टेक्नीशियन परमानंद वर्मा एवं पैरामेडिकल स्टाफ की टीम ने महिला के अंडाशय से लगभग 2 किलोग्राम वजनी गठान सफलतापूर्वक निकाली गई.

 

Next Post

स्वामित्व योजना के तहत भोपाल में पहली बार हुईं 6 रजिस्ट्रियां

Mon Oct 12 , 2026
भोपाल। स्वामित्व योजना के तहत जिले में रविवार को पहली बार ग्रामीणों के मकानों की छह रजिस्ट्रियां की गईं. इसके लिए हुजूर, कोलार और बैरसिया में शिविर लगाए गए. इनमें हुजूर क्षेत्र में चार, जबकि कोलार और बैरसिया में एक-एक मकान की रजिस्ट्री की गई1 इन रजिस्ट्रियों के लिए ग्रामीणों […]

You May Like

Play sound