गाजा शांति योजना पर जनरल द्विवेदी का कथित वीडियो फर्जी,पाकिस्तानी हैंडलों की करतूत: सरकार

नयी दिल्ली 23 जनवरी (वार्ता) सरकार ने कहा है कि सोशल मीडिया पर आ रहा सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी का वह कथित वीडियो फर्जी है जिसमें वह पाकिस्तान को गाजा शांति बोर्ड में शामिल किये जाने का विरोध कर रहे हैं। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) के फैक्ट चेक हेन्डल ने इस वीडियो की जांच के बाद इसे फर्जी पाया है। पीआईबी ने कहा है कि दुष्प्रचार में लगे पाकिस्तान के सोशल मीडिया हैंडलों ने जनरल द्विवेदी के वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर उसे बदल दिया है। इस वीडियो में दावा किया गया है कि भारत पाकिस्तान को गाजा शांति बोर्ड में शामिल किये जाने का विरोध करता है। पीआईबी ने कहा है कि यह वीडियो फर्जी है और इसका उद्देश्य गलत सूचना फैलाकर लोगों को गुमराह करना है। पीआईबी ने लोगों से इस तरह के फर्जी वीडियो से सचेत रहने को कहा है।

Next Post

विदेशी मुद्रा भंडार में 14.17 अरब डॉलर का बड़ा उछाल, फिर 700 अरब डॉलर के पार

Fri Jan 23 , 2026
मुंबई, 23 जनवरी (वार्ता) विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति और स्वर्ण भंडार में तेज वृद्धि के कारण देश का विदेशी मुद्रा भंडार 16 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 14.167 अरब डॉलर बढ़कर 17 अक्टूबर 2025 के बाद के उच्चतम स्तर 701.36 अरब डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा के देश के भंडार […]

You May Like