
सिंगरौली । शास. प्रा.कन्या विद्यालय बैढ़न के परिसर में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्र का कलेक्टर गौरव बैनल ने आज शुक्रवार को निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने केन्द्र में संधारित पंजियों का अवलोकन किया तथा उपस्थित नौनिहालों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि चिन्हित सभी हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का नियमित फॉलोअप स्वास्थ्य का समुचित प्रबंधन सुनिश्चित करें।
