बेकाबू बोलेरो वाहन खड़े ट्रेलर से टकराई, देखते ही देखते आग में समा गई बोलेरो, सवारी एवं चालक बाल-बाल बचे

सिंगरौली:सरई थाना क्षेत्र के भलैयाटोला बर्दियाडोल गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो वाहन खड़े दो दिन से ट्रेलर के पीछे जा घुसी। टक्कर के बाद बोलेरो में अचानक भीषण आग लग गई और देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में वाहन जलकर राख हो गया। बोलेरो में सवार सवारी एवं चालक बाल-बाल बच गये। चर्चा है कि चालक शराब के नशे में थे।जानकारी के अनुसार बर्दियाडोल गांव के भलैया टोला सड़क मुख्य मार्ग में एक ट्रेलर वाहन पिछले दो दिनों से खराब होने के कारण सड़क के किनारे चालक ने खड़ा कर दिया।

जहां गुरूवार की रात करीब 9 बजे एक बेकाबू बोलेरो चालक ने पीछे से ट्रेलर वाहन को इतना जोर टक्कर मारा कि बोलेरो वाहन में भीषण आग लग गई। आग के लपटो को देख उसमें सवार आधा दर्जन सवारी एवं चालक कूद कर अपनी जान बचाने में सफल रहे। राहत भरी बात यही रही कि किसी को ज्यादा चोटे नही आई। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरई में ले जाया गया। वहीं घटना की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं फायर बिग्रेड घटनास्थल पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन बोलेरो वाहन पूरी तरह से जल गई। गनीमत यही रही कि टे्रलर वाहन तक आग नही पहुंची थी। इधर चर्चा है कि वाहन चालक नशे में था, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

Next Post

शासकीय शालेय भूमि पर कब्जे और मार्ग अवरोध को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

Fri May 29 , 2026
कटनी: ग्राम पंचायत पौंसरा में सरपंच अनिरुद्ध पांडे के खिलाफ ग्रामीणों ने शासकीय भूमि पर कब्जा, सड़क अवरुद्ध करने और प्रशासनिक दबाव बनाकर निजी हित साधने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत और जनसुनवाई में आवेदन देने के बावजूद अब तक कोई ठोस […]

You May Like