आयुष बडोनी, सुमित माथुर ने दिल्ली काे दिलाई 93 रन की बढ़त

नयी दिल्ली 31 जनवरी (वार्ता) कप्तान आयुष बडोनी (99) और सुमित माथुर (नाबाद 78) शानदार पारियों की मदद से दिल्ली ने शुक्रवार को रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप डी मुकाबले के दूसरे दिन स्टंप के समय रेलवे के खिलाफ सात विकेट पर 334 रन बनाकर 93 रन की बढ़त बना ली हैं।
दिल्ली ने कल के एक विकेट पर 41 रन से आगे खेलने शुरु किया। दिल्ली का दूसरा विकेट यश धुल (32) रन के रूप में गिरा। उन्हें राहुल शर्मा ने पगबाधा आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये स्टार बल्लेबाज विराट कोहली महज छह रन बनाकर पवेलियन लौट गये। उन्हें हिमांशु सांगवान ने बोल्ड आउट किया। सनत सांगवान भी (30) रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद कप्तान आयुष बडोनी और सुमित माथुर ने पारी को संभाला। शतक की ओर बढ़ रहे बडोनी को कर्ण शर्मा ने आउट कर दिल्ली को बड़ा झटका दिया। बडोनी ने 77 गेंदों में 12 चौके और तीन छक्के लगाते हुए (99) रनों की पारी खेली। प्रणव राजवंशी (39) और शिवम शर्मा (14) रन बनाकर आउट हुये। दिन का खेल समाप्त होने के समय दिल्ली ने सात विकेट पर 334 रन बना लिये है। इसी के साथ दिल्ली को 93 रनों की बढ़त मिल गई है। दूसरे दिन स्टंप के समय सुमित माथुर (नाबाद 78) और सिद्धांत शर्मा (नाबाद 17) क्रीज पर मौजूद थे।
रेलवे की ओर से हिमांशु सांगवान और कुनाल यादव ने दो-दो विकेट लिये। राहुल शर्मा, आयन चौधरी और कर्ण शर्मा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

बिंद्यारानी देवी ने मणिपुर के लिए भारोत्तोलन में जीता स्वर्ण पदक

Fri Jan 31 , 2025
देहरादून 31 जनवरी (वार्ता) मणिपुर की स्टार भारोत्तोलक एस. बिंद्यारानी देवी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 55 किग्रा श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता और स्नैच वर्ग के 88 किग्रा में नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया है। मणिपुर को इस स्पर्धा में दो पदक मिले। […]

You May Like