
विदिशा। शहर में चोरियों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। घरों,दुकानों सहित शहर के कई छोटे मंदिरों का अज्ञात चोर निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते आ रहे हैं। लेकिन इन चोरों के हौसले इतने बढ गए हैं कि इन चोरों ने शहर के सबसे प्रसिद्ध रंगई हनुमान मंदिर को भी नहीं छोड़ा। बुधवार- गुरुवार की दरमियानी रात को अज्ञात चोरों ने मंदिर की दान पेटी को तोड़कर उसमें रखे दान के करीब 8 से 10 लाख रूपये बोरी में भरकर ले गए। सूचना मिलते ही सीएसपी अतुल सिंह मंदिर पहुंचे,और उन्होंने जायजा लिया। उनका कहना है कि जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बीती रात को अज्ञात चोरों ने शहर के प्रसिद्ध रंगई हनुमान मंदिर को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों करीब 10 लाख रूपये की चोरी को अंजाम दिया है। मंदिर में हुई चोरी की जानकारी उस समय लगी जब साधु संत मंदिर में पहुंचे। देखा कि दान पेटी टूटी हुई है और उसमें रखी नगदी गायब है। इसकी जानकारी तुरंत महंत को दी गई।
और पुलिस को भी मंदिर में चोरी होने की सूचना दी। पुलिस के आने पर बरीकी से पुलिस ने जांच शुरु की।
– सीसी टीव्ही कैमरे में हुई चोरो की करतूत-
महंत और पुलिस ने जब मंदिर के कैमरें की फुटेज देखी। उसमें दिखाई दिया कि रात करीब 3.30 बजे दो चोर रेलवे लाइन की ओर से मंदिर परिसर में घुसे। दोनों हथियार रखे थे। काफी देर तक मंदिर में घूमकर मौका देखने के बाद उन्होंने दान पेटी का ताला तोड़ा। करीब आधे घंटे तक बेखौफ़ होकर दोनों चोर नोट बोरे में भरते रहे और 4 बजे मंदिर से निकल गए। चोरी की सूचना मिलते ही सीएसपी अतुल सिंह और सिविल लाइन थाने फिंगरप्रिंट टीम ने जांच की और फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। आरोपियों की पहचान की कोशिश जारी है।
