सतना : सिटी कोतवाली पुलिस ने ऑयल मील में चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर पुलिस ने आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश कर दिया। यह कार्रवाही निरीक्षक रावेन्द्र द्विवेदी के नेतृत्व में की गई है।इस मामले में 10 जून को उत्तम कुमार जानवानी पिता उधाराम जानवानी निवासी भरहुत नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी भैंसाखाना नवदुर्गा चौक में ऑयल मील है।
10 जून को सुबह इनके मुनीम द्वारिका प्रसाद गुप्ता ने फोन से बताया गया कि ऑयल मील के पिछले हिस्से की दीवाल तोड़कर दराज व आलमारी से पैसे चोरी किए गए हैं। कम्प्यूटर सिस्टम भी चोरी हुआ है। ऑयल मील में लगे सीसीटीवी कैमरे से चोरी करने वाले आरोपी की पहचान अरुण वंशकार पिता रामदास वंशकार के रूप में की गई। जिसे गिरफ्तार कर 5 हजार रुपए नकद समेत अन्य सामान जब्त किया गया है। आरोपी शातिर बदमाश है और इसके खिलाफ जिला बदर का प्रकरण भी पेश हो चुका है।
