विदेशी मुद्रा भंडार 1.8 अरब डॉलर घटकर 638.7 अरब डॉलर पर

मुंबई 07 मार्च (वार्ता) विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में भारी गिरावट से 28 फरवरी को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार पिछले सप्ताह की तेजी गंवा दी और 1.8 अरब डॉलर घटकर 638.7 अरब डॉलर पर आ गया।
वहीं, इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.8 प्रतिशत के इजाफे के साथ 640.5 अरब डॉलर पर रहा था।
रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 28 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 49.3 करोड़ डॉलर की गिरावट लेकर 543.4 अरब डॉलर पर आ गई। इस अवधि में स्वर्ण भंडार 1.3 अरब डॉलर लुढ़ककर 73.3 अरब डॉलर रह गया।
वहीं, आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 2.7 करोड़ डॉलर बढ़कर 17.99 अरब डॉलर हो गया। इस अवधि में आईएमएफ के पास आरक्षित निधि 1.2 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 4.1 अरब डॉलर पर आ गया।

Next Post

वित्त वर्ष 2026में भारत की जीडीपी वृद्धि 6.5 प्रतिशत रहने की उम्मीद : इक्रा

Fri Mar 7 , 2025
नई दिल्ली, 07 मार्च (वार्ता) शोध एवं रेटिंग एजेंसी इक्रा ने शुक्रवार को कहा कि घरेलू खपत और निवेश गतिविधियों में मजबूती के चलते वित्त वर्ष 2026 में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रहने की संभावना है। इक्रा के अनुसार, ग्रामीण मांग में तेजी आने […]

You May Like