हेराल्ड मामले साजिश के तहत नयी प्राथमिकी दायर : खरगे

नयी दिल्ली, 02 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया है कि नेशनल हेराल्ड मामले में उनकी पार्टी को निशाना बनाने के लिए जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को कुछ नही मिला तो कांग्रेस नेताओं के खिलाफ साजिश के तहत पुराने मामले में नयी प्राथमिकी दायर की गई है।
श्री खरगे ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि 12 साल बाद अचानक गांधी परिवार पर कांग्रेस पार्टी को निशाना बनाने वाले पुराने मामले में एक नयी प्राथमिकी दर्ज की गई।

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ़ इसलिए हुआ क्योंकि मोदी सरकार और ईडी के पास नए आरोपों का भंडार खत्म हो गया। जब तथ्य कम पड़ गए, तो नाटकीयता हावी हो गई और चुनिंदा मुक़दमे, नये सिरे से लगाए गए और विरोधियों को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश की गई। यह नयी प्राथमिक इसी साजिश का हिस्सा है।
श्री खरगे ने कहा “हमें पूरा विश्वास है कि न्यायपालिका इस राजनीतिक बदले और बेतुके उत्पीड़न की कोशिशों को समझ जाएगी।”

Next Post

अपूर्ण कार्यो को लेकर सीईओ ने लगाई फटकार, पूर्ण करने दिये निर्देश

Tue Dec 2 , 2025
रीवा: जिला पंचायत में विकास कार्यो को लेकर सीईओ मेहताब सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें अपूर्ण कार्यो को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिये गये और कम प्रगति पर नाराजगी जताई गई.बैठक में अनुपस्थित पाए गए उपयंत्री एवं सहायक यंत्री को नोटिस दी गई. बैठक में […]

You May Like