जिला शिक्षा विभाग सोता रहा, एक भवन पर चलते रहे कई विद्यालय, जेडी ने एक दर्जन विद्यालयों की मान्यता निरस्त

पन्ना ब्यूरो

1. अभी एक ही भवन पर कई विद्यालय एवं महाविद्यालय हो रहे संचालित।

2. उच्च स्तरीय समिति गठित कर जिले के शिक्षा माफियाओं के संस्थानों की जांच हो तो अधिकांश हो जायेंगे बंद।

 

पन्ना जिले में खनन एवं भू माफियाओं की तर्ज पर शिक्षा माफियाओं का भी राज चल रहा है। ये कोई और नहीं वहीं सफेद पोश हैं जिनके द्वारा शिक्षा का बाजारीकरण करते हुए निजी लाभ के लिए रिकार्ड मे कुछ और तथा वास्तविकता मे कुछ और दर्शा कर अपनी शिक्षा रूपी दुकानों का संचालन कर रहे हैं। ऐसा ही खुलासा संयुक्त संचालक शिक्षा सागर की जांच में सामने आया है जिससे साफ जाहिर है कि जिला शिक्षा विभाग अपनी मूक स्वीकृति प्रदान किये रहा है और यह सब जंगल राज चलता रहा। जो अभी महज 25 प्रतिशत कहा जा सकता है। अभी कई शैक्षणिक संस्थान जिसमें विद्यालय एवं महाविद्यालय शामिल हैं। बिना मापदंडों को पूरा किये हुये खुलेआम चल रहे हैं। शहर में नियम कायदों को दरकिनार कर एक भवन से दो अलग अलग शिक्षण संस्थाओं महाविद्यालय और दिव्यांग आवासीय संस्थान का संचालन किया जा रहा था। मान्यता नवीनीकरण के लिए किए गए आवेदन के बाद हुई जांच में शिक्षण संस्थानों की यह गफलता का खुलासा हुआ तो संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग सागर ने इस तरह की अन्य खामियां पाए जाने पर जिले के तीन दर्जन से ज्यादा शिक्षण संस्थानों के आवेदन को निरस्त कर दिया है। जेडी स्कूल शिक्षा सागर ने पाया कि राम शिक्षा प्रसार एवं ग्रामीण विकास समाजोत्थान समिति द्वारा संचालित विद्यालय स्वामी विवेकानंद आवासी दिव्यांग संस्थान पन्ना एक ही भवन में विद्यालय और महाविद्यालय का संचालन किया जा रहा है। शाला में बालक बालिकाओं के लिए अलग शौंचालय भी पर्याप्त नहीं पाए गए। शैक्षणिक और अशैक्षणिक कर्मचारियों के लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत कोई भी मामला पंजींकृत न होने का अलग शपथ पत्र भी नहीं पाया गया। साथ ही भवन में पहले से स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय संचालित होना पाया गया। एक भवन में नियमों को दरकिनार कर दो अलग अलग संस्थाओं का संचालन करना पाए जाने पर मान्यता का आवेदन अमान्य कर दिया गया है। वहीं मान्यता निरस्त किये जाने से सम्बंधित विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के संचालकों का कहना है कि वे समस्त निर्धारित मापदंडों को पूरा करते हैं फिर भी उनकी मान्यता आवेदन को निरस्त किया गया है जिसके लिए वे अपने आगे की कार्यवाही करेंगे।

इनके मान्यता आवेदन भी हुए निरस्तः- न्यू बुंदेलखंड शिक्षा एवं समाजोत्थान परिषद हटा द्वारा बुंदेलखंड पब्लिक हाई स्कूल अमानगंज, स्व उर्मिला देवी समिति द्वारा संचालित विवेकानंद हाई स्कूल पवई, पदमावती विद्या मंदिर हाई स्कूल, डायमंड शिक्षा समिति द्वारा संचालित डायमंड पब्लिक हाई स्कूल पन्ना, फॉक ग्लोरी मल्टी परपज सोसायटी द्वारा संचालित भारतीय विद्यापीठ देवेंद्रनगर, विमल सागर दिगंबर जैन समिति विमल सागर दिगंबर जैन उमावि गुनौर, आदिनाथ स्वामी सेवा समिति द्वारा संचालित आदिनाथ एकेडमी हायर सेकेण्डरी देवेंद्रनगर, केशरवानी सोशल वेलफेयर सोसायटी पन्ना द्वारा संचालित गुरूकुल एकेडमी अजयगढ़, राम राज्य लोक कल्याण समिति द्वारा संचांलित न्यू सरस्वती ज्ञान मंदिर उमावि अमानगंज, गुरू वेदानी लोक कल्याण समिति द्वारा संचालित हर्ष वाहिनी विद्या मंदिर शाहनगर, जन विकास संस्थान द्वारा संचालित गुरूकुल हायर सेकण्डरी स्कूल पन्ना सहित जिलेभर के तीन दर्जन से अधिक संस्थानों के मान्यता आवेदन निरस्त किए गए हैं।

इनका कहना हैंः- जब उपरोक्त मामले डीईओ रवि खरे से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि लोक शिक्षण कार्यालय सागर द्वारा विभिन्न कमियों के चलते मान्यता सम्बंधी आवेदन निरस्त किये हैं जिसकी वे सक्षम अधिकारी के समक्ष अपील कर सकते हैं।

Next Post

दतिया में करंट लगने से भतीजे और ताऊ की दर्दनाक मौत

Tue Jan 21 , 2025
दतिया। ग्राम थरेट में खेत में पानी देते वक्त भतीजे और ताऊ की एक साथ करंट लगने से मौत हो गई। दोपहर में पानी देते वक्त हिमांशु और उसके ताऊ प्रहलाद शर्मा की करंट लगने से जान चली गई। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत होने से कस्बे […]

You May Like