मां को मारी चाकू, बेटे को पीटा

जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत नेता कालोनी में बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी। बीच बचाव करने पहुंची मां पर चाकू से हमला कर भाग गए ।
पुलिस ने बताया कि श्रीमति गीता पवार 45 वर्ष निवासी नेता कालोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात्रि लगभग 11 बजे उसका बेटा जितेन्द्र कदीर होटल के पास खड़ा था.

तभी राकेश बघेल, राजा बघेल, जितेन्द्र से शराब पीने के लिये 500 रूपये मांगने लगे, जितेन्द्र ने रूपये देने से मना किया तो दोनों जितेन्द्र के साथ विवाद करने लगे, वह एवं उसकी बेटी कविता, पहॅुचे तो दोनों लड़के जितेन्द्र के साथ हाथ मुक्कों से मारपीट कर रहे थे, वह बीच बचाव करने लगी तो राजा बघेल ने चाकू से हमलाकर उसकी पसली में चोट पहॅुचा दी दोनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये

Next Post

जुलूसों एवं बारातों के चलते शहर में हर तरफ सड़कें जाम, कई घंटों से फंसे हैं वाहन

Thu Nov 6 , 2025
ग्वालियर:धार्मिक कार्यक्रमों एवं शादी बारातों के चलते आज गुरुवार को शहर की कई व्यस्त सड़कों पर ट्रैफिक जाम के हालात बन गए हैं। ​डीडवाना ओली से सराफा बाजार तक ट्रैफिक जाम हो गया है। इसके बाद लोगों ने इस ट्रैफिक जाम से बचने के लिए दूसरे रास्तों का उपयोग किया, […]

You May Like