नर्मदापुरम। अखंड मंडलेश्वर धाम डोंगरवाड़ा के भगवान जगन्नाथ भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ शुक्रवार को अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण पर निकलेंगे। रथ यात्रा का प्रारंभ राम जी बाबा समाधि स्थल से प्राप्त 10:00 बजे से होगा। रथ यात्रा बस स्टैंड के सामने, सात रस्ता से होते हुए न्यू जय स्तंभ चौक, हलवाई चौक, सराफा बाजार, कसेरा बाजार, मोरछली चौक, इंदिरा चौक, होते हुए गांधी चौराहा पहुंचेगी। उसके बाद नेहरू पार्क, सर्किट हाउस चौराहा से एनएमवी कॉलेज, आनंद नगर, मीनाक्षी चौक, महिला थाना के सामने से होते हुए पटवारी कॉलोनी कालिका नगर से स्वयंवरम गार्डन गुंडीचा भवन पहुंचेगी।
यात्रा के संबंध में जानकारी देते हुए मंदिर के ठाकुर राजा डॉक्टर आशुतोष कुमार शर्मा और मुख्य अर्चक बाबा जी प्रसाद दास ने बताया कि मंदिर में सभी धार्मिक आयोजन पुरी जगन्नाथ मंदिर के निर्देशन में संपन्न होते हैं। परंपरा के अनुसार भगवान 5 जुलाई तक गुंडिचा भवन में रहेंगे और इसके बाद 5 जुलाई को पुणे मंदिर में पहुंचेंगे।
