
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय पंडित रविशंकर शुक्ल की जयंती पर रविवार को विधानसभा परिसर में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उन्होंने पं. शुक्ल के प्रदेश निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा, सिंचाई और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में पंडित रविशंकर शुक्ल का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने प्रदेश के विकास की मजबूत नींव रखी, जिसका लाभ आज भी मध्यप्रदेश को मिल रहा है। डॉ. यादव ने कहा कि पं. रविशंकर शुक्ल का दूरदर्शी नेतृत्व और जनसेवा के प्रति समर्पण भाव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
