जबलपुर: संजीवनीनगर थाना अंतर्गत नवनिवेश कॉलोनी में जहर खाने से महिला की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक दीपक जोशी 49 वर्ष निवासी ग्राम पंचायत शोभापुर थाना सोहागपुर जिला नर्मदापुरम ने सूचना दी कि उसकी बेटी खुशी उर्फ अंजली शर्मा की शादी वर्ष 2023 में प्रशांत शर्मा निवासी नवनिवेश कालोनी संजीवनीनगर से सामाजिक रीति रिवाज से हुयी थी.
शाम लगभग 5-30 बजे उसके दामाद प्रशांत शर्मा ने फोन कर बताया कि अंजली उर्फ खुशी 24 वर्ष निवासी नवनिवेश कालोनी संजीवनी नगर ने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया है जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
