शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन तेजी

मुंबई 21 मार्च (वर्ता) विश्व बाजार में भारी गिरावट के बावजूद स्थानीय स्तर पर चौतरफा लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन तेजी रही।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 557.45 अंक अर्थात 0.73 प्रतिशत की छलांग लगाकर 76,905.51 अंक पर पहुंच गया। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 159.75 अंक यानी 0.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,350.40 अंक पर बंद हुआ। दिग्गज कंपनियों के मुकाबले बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों में लिवाली की रफ्तार अधिक रही। इससे मिडकैप 1.14 प्रतिशत मजबूत होकर 41,831.57 अंक और स्मॉलकैप 2.05 प्रतिशत उछलकर 47,296.81 अंक हो गया।

इस दौरान बीएसई में कुूल 4162 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2823 में तेजी जबकि 1213 में गिरावट रही वहीं 126 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 38 कंपनियां हरे जबकि 12 लाल निशान पर रहीं।

बीएसई में धातु और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स की 0.79 प्रतिशत तक की गिरावट को छोड़कर अन्य 19 में तेजी का रुख रहा। इस दौरान कमोडिटीज 0.50, सीडी 0.66, ऊर्जा 1.86, एफएमसीजी 0.50, वित्तीय सेवाएं 1.26, हेल्थकेयर 1.56, इंडस्ट्रियल्स 1.30, आईटी 0.16, दूरसंचार 1.91, यूटिलिटीज 2.11, ऑटो 0.55, बैंकिंग 1.16, कैपिटल गुड्स 1.00, तेल एवं गैस 2.25, पावर 1.07, रियल्टी 0.95, टेक 0.41, सर्विसेज 1.26 और फोकस्ड आईटी समूह के शेयर 0.05 प्रतिशत उछल गए।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गिरावट रही। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.51, जर्मनी का डैक्स 0.64, जापान का निक्केई 0.20, हांगकांग का हैंगसेंग 2.19 और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.29 प्रतिशत लुढ़क गए।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 193 अंक की गिरावट लेकर 76,155.00 अंक पर खुला और बिकवाली होने से थोड़ी देर बाद ही 76,095.26 अंक के निचले स्तर पर आ गया। वहीं, इसके बाद शुरू हुई लिवाली के बल पर यह चढ़ता हुआ दोपहर तक 77,041.94 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 76,348.06 अंक के मुकाबले 0.73 प्रतिशत चढ़कर 76,905.51 अंक हो गया।

इसी तरह निफ्टी भी 22 अंक फिसलकर 23,168.25 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 23,132.80 अंक के निचले जबकि 23,402.70 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 23,190.65 अंक की तुलना में 0.69 प्रतिशत मजबूत होकर 23,350.40 अंक पर बंद हुआ।

बजाज फिनसर्व, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील और इंफोसिस की 1.34 प्रतिशत तक की गिरावट को छोड़कर सेंसेक्स अन्य कंपनियों में तेजी रही। इस दौरान मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में एनटीपीसी 2.78, बजाज फाइनेंस 2.75, कोटक बैंक 2.41, एक्सिस बैंक 2.13, एलटी 2.03, नेस्ले इंडिया 2.03, सन फार्मा 1.93, टाटा मोटर्स 1.84, आईसीआईसीआई बैंक 1.52, पावरग्रिड 1.41, जोमैटो 1.36, भारती एयरटेल 1.25, अडानी पोर्ट्स 0.98 प्रतिशत शामिल रही।

इनके अलावा रिलायंस 0.62, एशियन पेंट 0.58, आईटीसी 0.52, एसबीआई 0.51, टीसीएस 0.47, एचसीएल टेक 0.44, अल्ट्रासिम्को 0.42, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.34, इंडसइंड बैंक 0.29, एचडीएफसी बैंक 0.14, टेक महिंद्रा 0.06 और मारुति के शेयर 0.03 प्रतिशत लाभ में रहे।

Next Post

आरबीआई ने सिटीबैंक पर लगाया 36.28 लाख का जुर्माना

Fri Mar 21 , 2025
मुंबई, 21 मार्च (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने उदारीकृत प्रेषण योजना (एलआरएस) के तहत लेनदेन की रिपोर्टिंग से संबंधित केंद्रीय बैंक के निर्देशों के उल्लंघन के मामले में प्राधिकृत डीलर बैंक सिटीबैंक एन.ए. पर 36 लाख 28 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने शुक्रवार ने बताया कि […]

You May Like