इंदौर:शहर में सोशल मीडिया के दुरुपयोग का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति की मित्र की निजी तस्वीरें वायरल कर दीं. परदेशीपुरा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की.स्कीम नंबर 54 की में रहने वाली 33 वर्षीय महिला (परिवर्तित नाम: रेखा) ने बताया कि उसकी वकुल विजयवर्गीय नामक युवक से मित्रता थी.
वकुल की पत्नी यशस्वी विजयवर्गीय ने रेखा के निजी फोटो सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणियों के साथ वायरल कर दिए. रेखा ने पुलिस को बताया कि इन तस्वीरों के कारण उसकी शादी की बातचीत कई बार टूट चुकी है और उसे सामाजिक बदनामी का सामना करना पड़ रहा है. पुलिस ने आईटी एक्ट और मानहानि की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है.
