ढोलक की थाप पर चाकू लहराकर कर रहे थे डांस, पुलिस ने पकड़ा

इंदौर: सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर आजाद नगर पुलिस ने दो युवकों को चाकू लहराते हुए डांस करने के आरोप में हिरासत में लिया। घटना एक पार्टी के दौरान की बताई जा रही है, जिसमें दोनों युवक ढोलक की थाप पर नाचते हुए हाथों में चाकू लिए नजर आए। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार किया।

पकड़े गए युवकों की पहचान मूसाखेड़ी में रहने वाले सोहित और खजराना के शाद समद के रूप में हुई है। थाने लाए जाने के बाद दोनों आरोपियों ने अपनी गलती स्वीकारते हुए पुलिस से माफी मांगी और भविष्य में ऐसा न करने की बात कही। इस दौरान दोनों ने सार्वजनिक रूप से कान पकड़कर उठक-बैठक भी लगाई। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है।

Next Post

जवा तहसीलदार ने 14 पटवारियों का एक दिन का वेतन काटा

Wed May 21 , 2025
रीवा: तहसीलदार जवा जितेन्द्र तिवारी ने 14 लापरवाह पटवारियों का एक दिन का वेतन काटकर उसे राजसात करने के आदेश दिए हैं. राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में बिना सूचना के अनुपस्थित रहने, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने, सौंपे गए कार्य में रूचि न दिखाने तथा […]

You May Like