भोपाल: नीलम पार्क, जहांगीराबाद, भोपाल में म.प्र. यूनाइटेड फोरम फॉर पावर इम्प्लाईज एवं इंजीनियर्स के बैनर तले लगभग 500 अधिकारी एवं कर्मचारी ने शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया। संगठन ने वर्षों से लंबित मांगों के निराकरण के लिए पूर्व में भी शासन को कई बार पत्राचार किया था, परंतु कार्रवाई न होने से कर्मचारियों में नाराजगी है।
प्रमुख मांगों में संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण, ट्रांसफर नीति का निर्माण, महंगाई भत्ता व इंक्रीमेंट, वेतन विसंगतियों का निराकरण, उच्च शिक्षा की अनुमति एवं संविदा नीति के अनुसार अन्य सुविधाएं शामिल हैं। प्रदर्शन में वी.के.एस. परिहार, आर.एस. कुशवाह, जाहिद खान, जे.एल. तेजराज, दुर्गेश दुबे समेत इंदौर, जबलपुर एवं अन्य जिलों से आए कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। संगठन ने सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय की मांग की है।
