भोपाल: महान वैज्ञानिक और भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक पद्म विभूषण डॉ. विक्रम साराभाई की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. साराभाई का योगदान देश के वैज्ञानिक इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है।
डॉ. मोहन यादव ने अपने संदेश में कहा कि डॉ. विक्रम साराभाई ने अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में भारत को नई दिशा दी और देश को विश्व पटल पर स्थापित किया। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान में आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव रखी।मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. साराभाई का जीवन युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके विचार आज भी देश के वैज्ञानिक विकास को दिशा दे रहे।
