पति को खिला दी नींद की गोली और फिर 3 लाख के जेवरात लेकर भागी दुल्हन

शाढ़ौरा/अशोकनगर

कस्बे में धोखेबाज दुल्हन का एक मामला सामने आया है। दो माह पहले गाजे-बाजे के साथ जिस दुल्हन को पति घर लाया था, वह तीन लाख रुपए के गहने लेकर चंपत हो गई। इतना ही नहीं उसकी नींद न खुले इसके लिए पत्नि ने उसे नींद की गोलियां खिला दीं। सुबह जब उसकी नींद खुली तो पत्नि और गहने गायब थे। एचपी पेट्रोल पंप कालौनी निवासी अशोक साहू की शादी करीब दो माह पहले ही पूनम साहू (20 वर्ष) निवासी पीलीघटा से हुई थी। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात को उसने पति को नींद की गोलियां खिला दीं। अशोक जब गहरी नींद में सो गए तो वह गहने लेकर रफूचक्कर हो गई। अब उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। अशोक साहू ने इस घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जताई है। पुलिस के अनुसार, पूनम के गायब होने के बाद उसके परिजनों ने उसकी तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए। लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो अशोक के भाई सुनील ने बुधवार दोपहर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है, और फरार पूनम के संबंध में पूर्व जानकारी इकट्ठा करने का प्रयास कर रही है।

Next Post

कल से ही छोड़ा जाएगा नहर से पानी,किसान संघ का प्रदर्शन का ऐलान

Wed Mar 26 , 2025
नर्मदापुरम। अंततः भारतीय किसान‌ संघ की बात नहीं सुनी गई। प्रशासन ने 27 मार्च से ही नहर से पानी छोड़ने का निश्चय दोहराया है। जिसके बाद किसान संघ ने नहर में उतरकर आंदोलन करने का ऐलान किया है। काबिलेगौर है विगत दिनों संभागीय जल उपयोगिता समिति की बैठक में 27 […]

You May Like