सिंगरौली : पुलिस चौकी खुटार के गहिलरा गांव की एक 90 वर्षीय महिला का आज शुक्रवार की सुबह गांव के ही एक कुएं में उफनाता हुआ शव मिला है। मृतिका के मायके पक्ष वालों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस उक्त मामले की जांच पड़ताल कर रही है।जानकारी के अनुसार ग्राम गहिलरा निवासी बुधनी शाह पति स्व. रामबहोस शाह उम्र 90 वर्ष का शव घर के समीप कुएं में शुक्रवार की अल सुबह करीब 5 बजे उफनाता हुआ शव मिला है।
पुलिस चौकी खुटार में राजेन्द्र कुमार शाह ने सूचना दिया कि दादी बुधनी शाह अक्सर बीमार रहती थी, उसका शव संभवत: कुएं में गिर गई और उसकी मौत हो गई। इधर सूत्र बताते हैं कि दो दिन पहले बुजुर्ग महिला के साथ उसी के परिजनों ने मारपीट करते हुये घर से निकाल दिये थे और व पेड़ के नीचे पड़ी हुई थी। मायके पक्ष वालों ने इसपर शक जाहिर करते हुये निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है।
