विहिप–बजरंग दल ने चलाया “नशामुक्त भारत – विकसित भारत” अभियान

जबलपुर। विश्व हिन्दू परिषद –बजरंग दल महाकौशल प्रांत द्वारा “नशामुक्त भारत – विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बजरंग दल के क्षेत्र संगठन मंत्री विश्ववर्धन भट्ट मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

अपने उद्बोधन में विश्व वर्धन भट्ट ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार एवं समाज के पतन का सबसे बड़ा कारण बनता जा रहा है। युवाओं को इस बुराई से दूर रखते हुए राष्ट्र निर्माण के कार्यों में उनकी ऊर्जा का सदुपयोग करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल सेवा, सुरक्षा एवं संस्कार के कार्यों के साथ-साथ सामाजिक जागरण के लिए भी निरंतर कार्य कर रहे हैं।

हर कार्यकर्ता बने नशामुक्ति का दूत

भट्ट ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे स्वयं नशामुक्त रहने का संकल्प लें और अपने गांव, मोहल्ले एवं नगर में जनजागरण अभियान चलाकर अधिक से अधिक युवाओं को इस अभियान से जोड़ें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ, संस्कारित एवं चरित्रवान युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं।

दिलाई नशामुक्ति की शपथ

कार्यक्रम के दौरान महाकौशल प्रांत सह मंत्री प्रदीप गुप्ता ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को “नशामुक्त भारत – विकसित भारत” की शपथ दिलाई। सभी ने नशा न करने, नशे के विरुद्ध समाज में जनजागरण करने तथा राष्ट्रहित में स्वस्थ एवं संस्कारित समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी रहे उपस्थित

इस अवसर पर महाकौशल प्रांत सह मंत्री प्रदीप गुप्ता, महाकौशल प्रांत संयोजक तर्शवी उपाध्याय, जबलपुर विभाग संयोजक सुमित सिंह ठाकुर, विशेष संपर्क प्रमुख श्री पंकज, प्रांत सह प्रचार-प्रसार प्रमुख अजय चौरसिया सहित जबलपुर विभाग अंतर्गत सभी जिलों के जिला मंत्री, जिला संयोजक एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

भारत माता के जयघोष के साथ हुआ समापन

कार्यक्रम का समापन भारत माता के जयघोष के साथ हुआ। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को स्वस्थ, सकारात्मक और राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ने का निरंतर प्रयास करेंगे।

Next Post

महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sun Aug 2 , 2026
भोपाल। शाहपुरा थाना क्षेत्र के ईश्वर नगर में रहने वाली 32 वर्षीय महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के पहले वह परिवार के साथ बैठी थी. थोड़ी देर बाद कार्यालय का काम करने की बात कहकर कमरे में गई और वहीं फंदा लगाकर […]

You May Like