महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। शाहपुरा थाना क्षेत्र के ईश्वर नगर में रहने वाली 32 वर्षीय महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के पहले वह परिवार के साथ बैठी थी. थोड़ी देर बाद कार्यालय का काम करने की बात कहकर कमरे में गई और वहीं फंदा लगाकर जान दे दी. पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस के अनुसार, प्रियंका मेहरा (32) ईश्वर नगर में अपने परिवार के साथ रहती थीं और एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थीं. कंपनी की वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था के कारण वह घर से ही काम करती थीं. परिजनों ने बताया कि शनिवार दोपहर तक प्रियंका सामान्य थीं और परिवार के साथ बातचीत कर रही थीं. शाम करीब चार बजे वह काम करने के लिए ऊपर स्थित कमरे में चली गईं. थोड़ी समय बाद जब परिजन कमरे में पहुंचे तो वह फंदे पर लटकी मिलीं. उन्हें तत्काल फंदे से उतारकर चूनाभट्टी स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. परिजनों के अनुसार, प्रियंका अविवाहित थीं और उनके विवाह की बातचीत चल रही थी. परिवार का कहना है कि वह किसी तरह की परेशानी में नजर नहीं आ रही थीं, इसलिए आत्महत्या के कारणों को लेकर वे भी स्तब्ध हैं.

Next Post

महिला के नाम से आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर बदनाम करने का आरोप, तीन पर केस दर्ज 

Sun Aug 2 , 2026
मक्सी।मक्सी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने, पीछा करने, धमकी देने एवं अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला ने शिकायत […]

You May Like