​वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बाघ की मौत, रेडियो कॉलर से हुई थी ट्रैकिंग

सागर। वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र के मोहली परिक्षेत्र के मानेगांव बीट के कक्ष क्रमांक 159 में दिनांक 15-02-2026 को शाम 5ः30 बजे एक बाघ का शव मिला। वनमंडल अधिकारी, वीरांगना दुर्गावती टाईगर रिजर्व ने बताया कि उक्त बाघ को 18-19 जनवरी 2026 की दरमियानी रात को रेडियो कॉलर लगाकर वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के कोर वन क्षेत्र में मुक्त किया गया था एवं तब से ही मॉनिटरिंग दल उसकी लगातार मॉनीटरिंग कर रहे थे। विगत दो दिवसों से उस बाघ की लोकेशन एक जगह ही आ रही थी। मॉनिटरिंग दल ने नजदीक जाकर देखा तो उन्हें उक्त बाघ मृत अवस्था में मिला। अंधेरा हो जाने के कारण डॉग स्क्वायड से सर्च, अन्य अन्वेषण एवं राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के प्रोटोकॉल अनुरूप पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Next Post

निर्वाचन के क्षेत्र में दमोह का दबदबा: दो राज्य स्तरीय पुरस्कारों से नवाजा गया जिला

Mon Feb 16 , 2026
दमोह। पूरे प्रदेश में एकमात्र जिला बना जिसे राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दोहरे सम्मान से नवाज़ा गया-कलेक्टर श्री कोचर.मतदाता सूची पुनरीक्षण में सर्वाधिक 22,000 दावे-आपत्तियों के सफल निराकरण हेतु प्रदेश में प्रथम स्थान।29 दिसंबर को 77 मतदान केंद्रों पर सफल एवं सुचारु पेपरलेस मतदान संपन्न कराने के लिए विशेष पुरस्कार।मध्यप्रदेश […]

You May Like